छत्तीसगढ़

CG NEWS: एक साथ निकली चार दोस्तों की अंतिम यात्रा, रायपुर के चांगोराभाटा में शोक की लहर, अंबिकापुर सड़क हादसे में गई चारों की जान

रायपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रायपुर चांगोराभाटा में शोक की लहर है। सोमवार को चारों लड़कों का एक साथ अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। वहीं चारों मृतकों का अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में किया जा रहा है । बड़ी संख्या में लोग चारों दोस्तों की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे है।

भीषण सड़क हादसा में 5 दोस्तों की हुई मौत
उल्लेखनीय है कि, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत ने चंगोराभाठा के रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को रायपुर रेफर किया गया है। युवकों ने आधी रात को 2 बजे इंस्टाग्राम पर हनी सिंह का आखिरी वीडियो अपलोड किया। उसके एक घंटे बाद ही उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे के शिकार चार युवकों, अम्लेश्वर निवासी स्वप्निल हेमाने, चंगोराभाठा निवासी संजू साहू, दुष्यंत देवांगन तथा राहुल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डिकेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही रविवार को मृतक तथा घायल युवक के परिजन अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। पांचों युवक अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ कामकाजी भी थे।पड़ोसियों के मुताबिक, दुष्यंत तथा अन्य तीन युवक चंगोराभाठा में आसपास के ही निवासी थे। परिजनों को सुबह 9 बजे एक्सीडेंट की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी घायल तथा मृत युवकों के घर सांत्वना देने पहुंचने लगे। इसी दौरान परिजन आनन-फानन में गाड़ी किराए पर लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।

रात 11 बजे के बाद दोस्तों की टोली रवाना हुई
पड़ोस में रहने वाले लड़कों के मुताबिक, दुष्यंत तथा उनके साथी रात 11 बजे जगदलपुर जाने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उनका मन बदल गया और वे जगदलपुर जाने के बजाय अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। अंबिकापुर में सड़क हादसा होने की जानकारी मिलने पर परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था।
परिजनों को इन सभी के जगदलपुर जाने की जानकारी थी।

अगस्त में खरीदी थी नई कार
मृतक स्वप्निल के पड़ोसियों के मुताबिक, स्वप्निल ने तीन माह पूर्व में नई स्कोडा कार खरीदी थी। उसी कार में सभी दोस्त टूर पर निकले थे। स्पप्निल के ट्रैवल एजेंसी चलाने के बारे में जानकारी मिली है। उसके पास कार के साथ ट्रक होने की बात सामने आई है। इसी तरह संजू जिम संचालित करता है। डिकेश की घड़ी चौक पर फोटोकॉपी शॉप है। राहुल और संजू उसके सहयोगी बताए जा रहे हैं।

वाट्स एप पर खबर, मोहल्ले में पसरा मातम
चंगोराभाठा के रहवासियों का एक वाट्स एप ग्रुप है। इस ग्रुप में जैसे ही युवकों के एक्सीडेंट की जानकारी वायरल हुई। वाट्स एप ग्रुप पर घटना को लेकर लगातार मैसेज आने शुरू हो गए। लोग अंबिकापुर में अपने परिचितों के माध्यम से एक्सीडेंट को लेकर जानकारी जुटाने लगे। एक साथ पांच युवकों की अकाल मृत्यु की खबर से क्षेत्र में मातम पसर गया।

इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो रात 2 बजे
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों ने आधी रात को लगभग 2 बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। वीडियो में कार के भीतर से सड़क पर दिख रहा है कि स्क्रीन के पास लगे म्यूजिक सिस्टम के पैनल में स्क्रीन लगी है। स्क्रीन पर हनी सिंग का वीडियो चल रहा था। एक्सीडेंट की वजह स्क्रीन से भी ध्यान भटकने से होने की आशंका जताई जा रही है।

चंगोराभाठा के एक रहवासी के मुताबिक, स्वप्निल की ड्राइविंग स्किल काफी अच्छी थी। वह दक्ष कार चालक था। वह एक निश्चित रफ्तार में सेफ कार ड्राइविंग करता था। हादसे में कार की ट्रक से आमने-सामने इतनी जबरदस्त टक्कर हुई है कि कार के पीछे तरफ की डिक्की तक खुल गई। कार की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button