छत्तीसगढ़

CG News: कार बिजली पोल से टकराई, दो लोगों की मौके पर ही मौत,  शीशे से बाहर निकल आई युवती

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से जा टकराई। जिसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक हो गई। हादसे की जानकारी लगाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पीएम के लिए भेजवाकर जांच में जुट गई है।







भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अवंती बाई चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई। जिससे कार में सवार एक युवक और एक युवती को मौत हो गई। घटना इतना भयंकर थी कि कार के अंदर बैठी युवती टक्कर के बाद कार से बाहर जा गिरी।

कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त आलोक साहू नंदिनी रोड छावनी और युवती पूजा सिंह सेक्टर 7 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दोनों मृतक जुनवानी से सुपेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अवंती बाई चौक के पास लगे बिजली पोल से जा टकराई। पुलिस ने मर्ग कायम विवेचना में जुट गई है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button