छत्तीसगढ़

CG News: सरकारी नौकर नहीं तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटी बारात, एक लाख रूपये से ज्यादा कमाता था दूल्हा..जाने क्या है पूरा माजरा…

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले से बारात यूपी के फर्रुखाबाद गई थी। गेस्ट हाउस में बारातियों का स्वागत किया गया इसके बाद आगे की रस्में शुरू हुईं। द्वारचार के बाद जयमाला हुआ, सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच एक ऐसी खबर आई की लड़के वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मामला ये था कि जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी में दहेज को लेकर बवाल होते तो हम सबने देखा है, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटने के मामले भी हम सबने सुने हैं, लेकिन यहां मामला एक झूठ का था। लड़के वालों की तरफ से बोले गए एक झूठ से मामला बिगड़ गया।

लड़की ने शादी से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि लड़का सरकारी नौकरी नहीं करता था। हालांकि, लड़का इंजीनियर था और पैकेज भी अच्छा था। दूल्हा नॉर्दन कोल इंडिया भारत सरकार सोनभद्र में सर्फेस माइनर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है जिसकी तनख्वाह एक लाख 28 हजार रुपये महीने हैं। लेकिन लड़की की जिद के आगे लड़के वालों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

 

रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत राकेश कुमार पाल के पुत्र अभिजीत सिंह पाल की शादी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के ग्राम देवरान गढ़िया में तय हुई। अभिजीत के पिता राकेश कुमार पाल ने बताया कि करीब एक वर्ष से रिश्ते की बात चल रही थी जिसके बाद शादी तय हुई। करीब 90 बाराती हम लोग उत्तर प्रदेश लेकर गए थे। जहां जयमाला तक सब ठीक-ठाक था, हम लोग जयमाला के बाद इंतजार में बैठे रहे कि अब शादी की आगे की रस्में होंगी, लेकिन इसी बीच लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया गया की लड़की बोल रही है कि लड़का सरकारी नौकरी में नहीं है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है हम लोगों को समझ में नहीं आया कि ऐसा अचानक क्यों किया।

हकीकत जानने के बाद दुल्हन ने लिया फैसला
फर्रुखाबाद के गंगा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई थी। लड़कीवालों ने बारातियों का स्वागत किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम भी धूमधाम से संपन्न हो गया। इसी बीच रात एक बजे दुल्हन को पता चला कि लड़का प्राइवेट नौकरी करता है इसके बाद वह भड़क गई और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़केवालों ने जब दुल्हन से शादी न करने की वजह जानी तो उसने साफ कह दिया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी जो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। लड़की यही बार-बार कहती रही कि उससे झूठ क्यों बोला गया।

एक लाख रूपये से ज्यादा कमाता था दूल्हा
दूल्हे ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है। उसकी सैलेरी एक लाख 28 हजार रुपये है। इसके लिए उसने दुल्हन को अपनी सैलेरी स्लिप भी दिखाई। लेकिन दुल्हन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पंचायत के बाद फैसला हुआ कि दोनों पक्षों की ओर से जो लेन-देन हुआ है, उसे लौटा दिया जाए। और इस तरह लड़के वालों के दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button