छत्तीसगढ़

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत, चौक पर खड़े होकर बारिश बंद होने का कर रहा था इंतजार

अंबिकापुर। बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक मैनपाट विकासखंड के ग्राम कुनकुरी में पदस्थ थे। वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बारिश होते देख वे चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। आस-पास के लोग उन्हें सीतापुर अस्पताल ले गए, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।







ग्राम केसला निवासी शिक्षक हरीश कुमार  मैनपाट के कुनकुरी स्कूल में पदस्थ था। वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम तमता गया था। शनिवार की दोपहर वह रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी बीच मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरु हो गई।

बारिश देख शिक्षक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजौटी स्थित चौक के पास खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत  हो गई। हालांकि आस-पास के लोगों ने शिक्षक को उठाकर सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
सीतापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच पश्चात शिक्षक हरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजन को मिली, उनमें मातम पसर गया। वहीं क्षेत्र के शिक्षकों में भी शोक व्याप्त हो गया।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button