CG News: दोस्त ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, साथ में शराब पिये, फिर फावड़े से मारकर ले ली जान

छत्तीसगढ़ November 20, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: दोस्त ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, साथ में शराब पिये, फिर फावड़े से मारकर ले ली जान

CG News: दोस्त ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, साथ में शराब पिये, फिर फावड़े से मारकर ले ली जान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात शराब पीने के बाद दो दोस्तों में विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने अपने ही दोस्त के उपर फावड़े से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी शव के पास ही घंटो बैठा रहा। इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

दरअसल, ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के विनायक सीटी का है। मजदूरी का काम करने वाला संतोष कुमार 42 वर्ष और मानिकपुर 25 वर्ष साथ में रहते थे। मंगलवार को दोनों ने साथ में शराब पिए और फिर पैसों को लेकर आपस में विवाद करने लगे।

संतोष ने नोहर को बोला कि कुछ पैसे अपने घर भी भेज दिया कर। फिर क्या था नोहर गुस्से में आ गया और हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नोहर ने संतोष का गला दबाते हुए फावड़े से सिर पर वार कर दिया।

 

हमले में मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। आरोपी नोहर शराब के नशे में संतोष के शव के पास ही बैठा रहा। पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: