CG News : 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ March 25, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News : 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

CG News : 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और नशेड़ी दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर शेयर करें: