रायगढ़

रायगढ़ के जंगल में मिला हाथी के बच्चे का शव, पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत की वजह 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मादा हाथी शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान कमजोरी के कारण शावक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के अंतर्गत आने वाले झींगोल परिसर के कक्ष क्रमांक 838 आरएफ में बीते दिन एक मादा हाथी शावक का शव मिला। इस मामले की सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा, परिक्षेत्र अधिकारी तमनार सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मौके पर हाथियों का दल मौजूद था।

 

कमजोरी से मौत होने की आशंका
हाथी शावक की मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक शारीरिक परीक्षण और परिस्थितियों के आकलन के बाद शावक की मौत किसी प्रकार की कमजोरी के कारण होने की आशंका जताई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दल पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी शावक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों के दल पर निगरानी भी रखी जा रही है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button