छत्तीसगढ़

CG News: CAF के प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, कैंप में आवाज सुनते ही मचा हड़कंप; घर से लौटा था जवान

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के बयानार सीएएफ कैम्प में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद के कनपटी में गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही कैम्प में पदस्थ अन्य जवान भी रूम में आ पहुंचे। जब तक बाकी जवान पहुंचे प्लाटून कमांडर की मौत हो चुकी थी।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोंडागांव जिले के बयानार CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार तीन अगस्त की रात लगभग 10 बजे बयानार CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, यह घटना रात के समय कैंप परिसर के भीतर हुई।















जिससे साथी जवानों में हड़कंप मच गया, आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। और अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर प्लाटून कमांडर ने आत्महत्या क्यों की है।

पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं देखा जाए तो कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में भी एक सीआरपीएफ जवान ने छुट्टी से आने के बाद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके शव का पीएम के बाद एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज लाया गया था।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *







Back to top button