छत्तीसगढ़

CG News: तस्करों के पास से बरामद हुए तेंदुए के शव से गायब हुए अंग, जल्द खुलेगा राज 

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पंडरीपानी और भरवामुड़ा के जंगलों में बीते दिनों तेंदुए के अवशेष मिलने की घटना ने वन विभाग की नींद उड़ा दी थी. दो अलग-अलग स्थानों पर मिले शरीर के टुकड़ों ने यह संदेह और गहरा कर दिया कि यहां एक नहीं, बल्कि दो तेंदुओं की मौत हुई हो सकती है. अब इस रहस्य से पर्दा उठने लगा है और शिकारी जाल की बू आने लगी है.

जांच में सामने आया है कि पंडरीपानी के जंगल में जिस तेंदुए की मौत हुई थी,उसके शव के कई हिस्से मौके से गायब थे. तभी से संदेह की सुई शिकार और तस्करी की ओर घूमने लगी थी. अब वन विभाग की टीम ने इसी मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी अशोक, बीरबल यादव और अशोक कुमार हैं. इनके पास से जो चीजें बरामद हुई हैं, उन्होंने केस को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है.इन तस्करों के पास से तेंदुए के तीन नाखून और दांत बरामद किए गए हैं,जो कथित रूप से उसी तेंदुए के हैं जिसके अवशेष जंगल में मिले थे. यानी जंगल से गायब जो अंग वन विभाग ढूंढ रहा था, वो अब इन शिकारी हाथों में पाए गए हैं.

 

रेंजर ने भी की पुष्टि
छुरा वन विभाग के रेंजर धीरेंद्र साहू ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई 11 मई को शुरू हुई जानकारी के आधार पर की गई और अभी भी जांच जारी है. शक है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. अब ये कहा जा कहा जा रहा है कि डीएनए रिपोर्ट से तय होगा कि जंगल में मरे तेंदुए एक थे या दो. लेकिन जिस तरह से अंगों की तस्करी हो रही थी उससे यह बात साफ होती जा रही है कि यह कोई साधारण वन्य मृत्यु नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित शिकारी साज़िश थी.





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button