छत्तीसगढ़

CG News: दो साल के मासूम का गोबर गैस टैंक में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

  कोरबा। कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में मंगलवार की सुबह 2 साल के मासूम हर्ष कंवर की उसके ही घर के बाड़ी के बंद पड़े गोबर गैस टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बरेलीमुंडा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना पहुंचकर सूचना दी कि उसका दो साल का पोता हर्ष कंवर उसके साथ घर पर था और अचानक से लापता हो गया। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नही चल सका।
सूचना पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार की सुबह गांव पहुच कर जांच शुरू की। घर के आंगन में कुआं और आसपास झाड़ियां में तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में गोबर गैस के लिए बनाए गए टैंक में मासूम का शव मिला। गोबर गैस टैंक बंद पड़ा हुआ था और चैंबर खुला था उसमें पानी भरा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी को थोड़ा खाली कराया गया। इस दौरान मासूम का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार का बड़ा बेटा लक्ष्मी कंवर और उसकी बहु कुछ दिनों पहले तमिलनाडु कमाने खाने के लिए गए हुए हैं उनका इकलौता पुत्र हर्ष कंवर को उसके दादा के पास छोड़कर गए। हर्ष की मौत से परिवार बेहद दुखी है, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कल गुम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई। शव बरामद किया गया है, जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button