Raigarh News: रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

रायगढ़ January 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

Raigarh News: रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

रायगढ़, 10 जनवरी 2026 । कल दिनांक 09 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है ।

शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में शव के फोटोग्राफ्स साझा कर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर संपर्क कर सहयोग करें।

खबर शेयर करें: