रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ के खेत में मिला ग्रामीण का शव, दशकर्म से लौटते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्यारेलाल राठिया (40 वर्ष), निवासी ग्राम गीतकालो, सलखेता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्यारेलाल बीते दिन अपने परिजन के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गीतकालो गांव गया था। कार्यक्रम के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान आज सुबह ग्रामीणों ने गीतकालो–सलखेता मार्ग के बीच सड़क किनारे एक खेत में उसका शव पड़ा देखा। पास में उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी।

सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामवासियों में शोक के साथ-साथ आशंका का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। कापू पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button