रायगढ़

Raigarh News: जंगल में मिली दो ग्रामीणों की लाश, शिकार के लिए लगाए गए करंट वाले तार से मौत की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीण युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान गुलशन उरांव और पुनीलाल यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक रेगड़ा गांव के निवासी थे और बीते पांच दिनों से लापता बताए जा रहे थे।







घटना की जानकारी 13 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के भीतर झाड़ियों के बीच दो शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और चक्रधर नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शव जंगल के भीतर झाड़ियों में छुपाए गए थे, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में से एक युवक के हाथ में जलने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई हो सकती है। अक्सर जंगल क्षेत्रों में अवैध रूप से करंट वाले तार बिछाए जाते हैं, जो न केवल वन्यजीवों बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित होते हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button