छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: बंद घर में मिला पति-पत्नी का शव, शरीर पर चोट के निशान ने बढ़ाई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच 

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुम्हरता में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के अंदर पति-पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच ने इसकी सूचना दरिमा थाने में दी.मृत दंपति की पहचान गांव के निवासी रीमा राम उम्र 52 वर्ष और उसकी पत्नी उर्मिला उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने घर का दरवाज़ा बंद पाया और किसी अनहोनी की आशंका पर सरपंच को सूचना दी. सूचना पर सरपंच द्वारा दरिमा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाज़ा खोला गया तो अंदर खून से लथपथ दंपति के शव पड़े हुए थे.

सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक दंपति के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है. उन्होंने ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला किया गया होगा. जिससे दोनों की मौत हुई होगी.

हालांकि हत्या के कारणों और घटना की रात क्या हुआ, इस पर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है. वही पड़ोसियों के अनुसार मृतकों के घर से रात के समय कोई शोरगुल सुनाई नहीं दिया, जिससे घटना और भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस आसपास के इलाके और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है, साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य इकट्ठे किए जा सकें. पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर ही हत्या की वजह और अपराधी का सुराग मिल सकेगा. बहरहाल इस घटना से पुरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह दोहरा हत्याकांड कैसे और क्यों हुआ.











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button