रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में ग्रामीण की खेत में मिली खून से लथपथ लाश, सिर पर चोट के निशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की खेत में खून से लथपथ लाश मिली है। शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। हाथ-पैर खेत के कीचड़ से सने हुए और सिर पर चोट के निशान मिले है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।





मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्राम केसला के रहने वाले बजरंग महंत (55) का शव एक खेत में देखा गया। जब आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी, तो बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि, मृतक के सिर पर टांगी के वार के निशान हैं। पास में ही टांगी भी पड़ी हुई थी। पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण की हत्या की आशंका है। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच शुरू की है। वहीं, एक संदिग्ध को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button