Raigarh News: धधकती पलारी ने बरपाया कहर, बोरियों से भरी पिकअप जलकर खाक, हाईवे पर मचा हड़कंप, नीचे कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

रायगढ़ March 16, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: धधकती पलारी ने बरपाया कहर, बोरियों से भरी पिकअप जलकर खाक, हाईवे पर मचा हड़कंप, नीचे कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

Raigarh News: धधकती पलारी ने बरपाया कहर, बोरियों से भरी पिकअप जलकर खाक, हाईवे पर मचा हड़कंप, नीचे कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

रायगढ़। नेशनल हाईवे 49 पर आज एक दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला। खेतों में जलाई जा रही पलारी की लापरवाही ने एक चलती पिकअप को ‘आग का गोला’ बना दिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मुरा नावापारा के पास हुई इस घटना ने हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों की सांसें अटका दीं। देखते ही देखते बोरियों से लदी एक गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

जानकारी के अनुसार, एनएच-49 के किनारे खेतों में किसान पलारी जला रहे थे। तेज हवा के कारण आग की लपटें और उड़ती हुई चिंगारियां सड़क से गुजर रही एक पिकअप तक जा पहुँची। पिकअप में बोरियां भरी हुई थीं, जिन्होंने तुरंत आग पकड़ ली। ड्राइवर को जब तक कुछ समझ आता, पूरी गाड़ी लपटों से घिर चुकी थी। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी को किनारे रोका और नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ी का बड़ा हिस्सा जलकर स्वाहा हो गया। हाईवे पर दूर से ही काले धुएं का गुबार और धधकती गाड़ी को देखकर अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए, जिससे कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि खेतों में पलारी जलाना न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि यह कभी भी किसी बड़ी जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

खबर शेयर करें: