छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 5 दिन पहले दफन हुई विवाहिता की लाश खोदी गई कब्र से! संदिग्ध मौत का सच अब खुलेगा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में 23 वर्षीय विवाहिता जया सांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी मचा दी है। जया का पांच साल पहले प्रेम विवाह अर्जुन सांडे से हुआ था।







बीते 27 नवंबर को घर का काम करते समय जया की तबीयत अचानक खराब हो गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन और गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शुरुआती सूचना मिलने पर विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेकिन उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति से राजस्व अधिकारियों और अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। अब शव का पोस्टमार्टम सिम्स में कराया जाएगा

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना ने पूरे गांव में सस्पेंस और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button