बिलासपुर रेल हादसा: डीआरएम और दो बड़े अफसरों का तबादला, CRS रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ December 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बिलासपुर रेल हादसा: डीआरएम और दो बड़े अफसरों का तबादला, CRS रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर रेल हादसा: डीआरएम और दो बड़े अफसरों का तबादला, CRS रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। 4 नवंबर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुई रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट में “ट्रेन संचालन में खामी” को हादसे की मुख्य वजह बताया गया। इस हादसे में लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल को हटाकर वेस्टर्न रेलवे से उमेश कुमार को नियुक्त किया है। वहीं, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE) राजीव कुमार बर्नवाल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे में ट्रांसफर किया गया और उनके स्थान पर आरके चौधरी को नियुक्त किया गया। इसके पहले, सीनियर डीओपी मसूद आलम को फोर्स लीव पर भेजते हुए उनके स्थान पर शशांक कोष्टा को सीनियर डीओपी नियुक्त किया गया।

यह कार्रवाई रेलवे बोर्ड की गंभीरता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

खबर शेयर करें: