बिलासपुर: युवक की हत्या, शव फेकूबांध में तैरता मिला…गांव में सनसनी और पुलिस में हड़कंप
बिलासपुर: युवक की हत्या, शव फेकूबांध में तैरता मिला…गांव में सनसनी और पुलिस में हड़कंप
बिलासपुर: तखतपुर क्षेत्र के घोरामार में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। फेकूबांध में युवक का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और कोटा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुँच गई।
पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंका गया था।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि आसपास के गांवों में लापता युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
इस हत्या की खबर से इलाके में डर और सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।