छत्तीसगढ़

CG News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया है. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डूमरपाली निवासी विनोद जांगड़े के रूप में हुई है. पामगढ़ थाना क्षेत्र की घटना है.

रफ्तार ने फिर बरपाया कहर

जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक सीजी 12सी 1295) ने बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में बाइक को जैसे ही टक्कर मारी, चालक पहिए के नीचे दब गया. जिससे उसकी मौके पर दम तोड़ दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button