छत्तीसगढ़

CG News: ट्रक में पीछे से जा घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

महासमुंद। महासमुंद के नेशनल हाईवे 53 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे हुई.







जानकारी के अनुसार, आरंग के रहने वाले अनुराग पटेल (19 वर्ष) और युगल निषाद (20 वर्ष) अपनी R15 बाइक से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाय को बचाने की कोशिश में उनकी तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता था और युगल निषाद उसे आरंग से ढाबे छोड़ने जा रहा था. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतकों के परिजन और पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर तुमगांव थाना पहुंचे हैं.

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button