छत्तीसगढ़

Jashpur News: बाइक और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिडंत, ड्यूटी पर निकले शिक्षक की मौत, ट्रक चालक पुलिस हिरासत में 

जशपर। जिले में एक दर्दनाक सडक दर्घटना में शिक्षक धनंजय कमार मिश्रा की मौत हो गई। वे प्रतिदिन की तरह घर से स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरसाबहार के लिए निकले थे। डसी दौरान सिंगीबहार मेन रोड पर उनकी बाइक की आमने-सामने ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नसीम अंसारी धमधा (रायपर) से अंडा लोड कर रामगढ की ओर जा रहा था। सिंगीबहार के पास अचानक सामने से आ रही बाडक से टक्कर हो गर्ड। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, शिक्षक धनंजय क्मार मिश्रा की अचानक मत्य से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड गर्ड है। विद्यार्थियो और गरामीणों ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा दख व्याप्त है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button