छत्तीसगढ़

बीजापुर में मुठभेड़: कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, AK-47 बरामद

12 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर कर दिया है। उधम सिंह साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था। जहां नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। इसके साथ ही वह कई वारदातों में शामिल रहा।

DVCM उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी था। इस पर 8 लाख का इनाम था। बता दें कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में गुरुवार (5 फरवरी) सुबह साढ़े 7 बजे से मुठभेड़ चल रही है।

डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF कोबरा के जवानों ने साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।मौके से एक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। घटना तरेम थाना क्षेत्र की है।

साल 2021 में हुई थी 22 जवानों की शहादत
3 अप्रैल 2021 को बीजापुर और सुकमा जिले से लगे तर्रेम के टेकलगुड़ुम गांव में हुए मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे। NIA की जांच में यह बात सामने आई थी कि जवानों पर करीब 350 से 400 नक्सलियों ने हमला किया था और उनके हथियार भी लूट लिए थे।

नक्सलियों ने जवानों पर बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और स्वचालित हथियारों से हमला किया था। यह हमला नक्सलियों ने अपने टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) तहत किया था।


हथियारों के साथ 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
जिले में आज 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पित किया है। इनमें नार्थ और साउथ बस्तर में सक्रिय बड़े नक्सली भी शामिल है, जिन्होंने बस्तर IG सुंदरराज पी और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने हथियार डाल दिए है। इन सभी पर कुल मिलाकर 54 लाख का इनाम था।



















नक्सली अपने साथ AK-47, SLR रायफल और कारतूस लेकर पहुंचे थे, जिसे छोड़कर सविंधान की कॉपी हाथ में थाम लिए है। बता दें कि जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, 1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 231 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button