बीजापुर: कॉलेज स्टूडेंट्स ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया

बीजापुर। जिले के पुराने शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय, भोपालपट्टनम मार्ग में स्थित शराब दुकान के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। शराब दुकान के आसपास शराब पीने वाले लोग छात्रों का रास्ता रोककर उन्हें परेशान करते हैं। इस समस्या से तंग आकर आज कॉलेज के छात्र-छात्राओं और ABVP संगठन के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से तुरंत शराब दुकान हटाने की मांग की।
छात्रों का कहना है कि छुट्टी के समय शराब दुकान के पास लोग खुलेआम शराब पीते हैं और राह चलते छात्रों को रोककर परेशान करते हैं। खासकर लड़की छात्राओं के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है। कई पेरेंट्स अपने बच्चों को कॉलेज भेजने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्र नेताओं ने बताया कि यह मांग नई नहीं है। साल 2019 में भी जिला कलेक्टर के.डी. कुंजाम को आवेदन दिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






