छत्तीसगढ़

क्रिप्टो का बड़ा झांसा! अंबिकापुर से गिरोह का संचालक बलविंदर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने उठाया, करोड़ों रुपये के निवेशकों को धोखा देने वाले गिरोह का खुलासा

अंबिकापुर। देशभर के निवेशकों से “मिस्टर मिंट” क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और संचालक को मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बलविंदर सिंह छाबड़ा (बल्ली) को उसके घर से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।

यह मामला जुलाई 2025 में ठाणे शहर के मुंब्रा थाना में दर्ज किया गया था। एफआईआर में अंबिकापुर के बलविंदर सिंह छाबड़ा समेत कई संचालकों के नाम हैं।
इसके पहले पुलिस ने रायपुर के बेबीलोन होटल से प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को गिरफ्तार कर चुकी थी।

जांच में सामने आया कि मिस्टर मिंट क्रिप्टो के संचालकों ने:

  • फर्जी क्रिप्टो टोकन और नकली एक्सचेंज बनाए।

  • सेबी और RBI के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार किए।

  • निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा दिया।









कंपनी ने विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटी प्रचार का सहारा लिया और दावा किया कि उसके पास सेबी और RBI से लाइसेंस है।

सरगुजा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर की।
संचालकों के खिलाफ दर्ज धारा 316(2), 316(5), 318(4), 351(3), 352, 3(5) बीएनएस एक्ट और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ डिपॉजिटर एक्ट 1999 के तहत मामला पंजीकृत है।

मुंबई पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर वापस लौटते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button