छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 2 की हालत गंभीर, नेशनल हाईवे में हुआ हादसा,

कांकेर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार ने 4 लोगों की जान ले ली है। जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आतुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई, जिससे वाहन में भयंकर आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 लोग जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे का है। बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। आतुरगांव के पास पूल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पूल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं, युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है।
बताया जा रहा है, युवक नशे में थे और कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी। जिसे युवराज शोरी बगैर बताए ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में कार ड्राइवर युवराज शोरी (24), हेंमत, दीपक, सूरज की जान चली गई, जबकि प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।