CG News: 80 हजार की रिश्वत मांगने वाला BEO गिरफ्तार, 10 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
CG News: 80 हजार की रिश्वत मांगने वाला BEO गिरफ्तार, 10 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में घूसखोर ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बीईओ के द्वारा शिक्षिका से 80 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। आज एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम 10 हजार लेते हुए रंगे हाथ बीईओ को धर-दबोचा गया। इस कार्रवाई के बाद से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। हर कोई इस कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सुकमा जिले का है। एंटी करप्शन ब्यूरो में शिक्षिका ने शिकायत की थी कि एरियर की राशि निकालने के संबंध में ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान सुकमा बीईओ चंद्र कुमार यार्दा ने एरियर राशि निकालने के एवज में 80 हजार के रिश्वत की मांग की थी। घूस की पहली किस्त 10 हजार देने पर सहमति बनी। ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी ने रिश्वत लेकर आज 2 सितंबर को बीईओ कार्यालय शिक्षिका को बुलाया था।
ट्रेप आयोजित कर पकड़ा गया
शिक्षिका रिश्वत नहीं देना चाहती थी, बल्कि बीईओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाना चाहती थी। शिक्षिका ने बस्तर में एंटी करप्शन ब्योरो में इसकी शिकायत की। एसीबी ने शिकायत की जांच कर ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रेप आयोजित किया।
बीईओ कार्यालय में हड़कंप
आज शिक्षिका रिश्वत की राशि लेकर ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची थी। शिक्षिका से जैसे ही बीईओ ने रिश्वत की राशि ली, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। बीईओ की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूरे बीईओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।
फिलहाल, एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम के साथ बीईओ को गिरफ्तार कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।