छत्तीसगढ़

CG: बैंक मैनेजर के सूने मकान में धावा, बिजली काटकर सीसीटीवी किया ठप; लाखों के जेवरात पार

 

बालोद। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोरों ने एक निजी बैंक के मैनेजर के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।

सीसीटीवी से बचने के लिए काटी बिजली
जोगिया तालाब के पास रहने वाले बैंक मैनेजर उत्तरा पटेल के घर में हुई इस चोरी में चोरों की चालाकी सामने आई है। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण चोरों ने पकड़े जाने के डर से वारदात से पहले विद्युत मीटर का कनेक्शन केबल काट दिया। बिजली कटने के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए और आरोपियों की कोई भी हरकत रिकॉर्ड नहीं हो सकी।
6 दिनों तक सूना था मकान
पीड़ित उत्तरा पटेल, जो शेयर माइक्रो फाइनेंस बैंक में मैनेजर हैं, 5 मार्च को अपने पैतृक गांव नवापारा (बिलासपुर) गए हुए थे। 11 मार्च को मकान मालकिन पिंकी रानी चंद्राकर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। जब मैनेजर अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे, तो घर का मंजर देख दंग रह गए।

ये सामान की चोरी
सोना: 3 तोला सोने का हार, 3 नग सोने के लॉकेट।
चांदी: 25 तोला चांदी की पायल।
नकदी: अलमारी में रखी नगद राशि।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
चोरों ने अलमारी के हैंडल लॉक तोड़कर सारा कीमती सामान पार कर दिया था। घटना की शिकायत मिलने पर गुरुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 305 और 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button