व्यापार

Bank Holiday November 2025: नवंबर में 2-4 नहीं 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब सरकारी छुट्टी,चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday November 2025: त्योहारों का सीजन लगभग खत्म होने में है और कुछ ही दिनों में नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। बता दें कि अगले महीने यानी नवंबर 2025 में 2-4 दिन नहीं, बल्कि 11 दिन बैंक की छु्ट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है। ऐसे में आपको अगर बैंक में इस महीने कुछ काम है तो पहले ही यहां बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक करे लें…

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, नवंबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें 5 दिन सार्वजनिक छुट्टी है तो वही, 6 दिन दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल है।

 

बैंक हॉलिडे नवंबर 2025 लिस्ट (Bank Holidays November 2025 List)
तारीख दिन छुट्टी / त्योहार किन-किन राज्यों / शहरों में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर 2025 शनिवार कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल बैंगलोर, देहरादून
2 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
5 नवंबर 2025 बुधवार गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर।
6 नवंबर 2025 गुरुवार नोंग्क्रेम नृत्य शिलॉन्ग
7 नवंबर 2025 शुक्रवार वांगला फेस्टिवल शिलॉन्ग
8 नवंबर 2025 शनिवार कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार पूरे देश में (दूसरा शनिवार)
9 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
16 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
22 नवंबर 2025 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
23 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
30 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

मिलता रहेगा डिजिटल सर्विसेज का लाभ
आप इन छुट्टियों के दौरान भी एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं यानी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।









































IMG-20240424-WA0003
piyush-final--web-june-24
img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175
IMG-20240128-WA0014
img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button