हेडमास्टर की काली हरकत रंगे हाथ पकड़ी! — छात्रा पर गंदी नियत रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर: वाड्रफनगर में नाबालिग छात्रा ने खोला बुरे व्यवहार का पर्दाफाश, FIR के बाद फरार हुआ था आरोपी

हेडमास्टर की काली हरकत रंगे हाथ पकड़ी!” — छात्रा पर गंदी नियत रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर: वाड्रफनगर में नाबालिग छात्रा ने खोला बुरे व्यवहार का पर्दाफाश, FIR के बाद फरार हुआ था आरोपी
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का आरोप लगाया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने POSCO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी विद्यालय के प्रधान पाठक घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था।
पुलिस ने लगातार सक्रियता और सतर्कता के साथ आरोपी की तलाश जारी रखी, और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
घटना ने यह साबित कर दिया कि साहसिक छात्राओं और सतर्क परिवारों की जागरूकता ही ऐसे अपराधों को बेनकाब कर सकती है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






