रायगढ़

Raigarh: रायगढ़ में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर; 515 ग्रामीणों को मिला लाभ, निरोगी जीवन के लिए किया जागरुक

रायगढ़। आयुर्वेद औषधालय बुनगा के तत्वाधान में डॉ अजय नायक के नेतृत्व में हर महीने स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुँचाना है।छ ग शासन की मंशा यही है कि प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रहे, सुखमय जीवन व्यतीत करे। जिसके लिए शासन विभिन्न प्रकार के योजनाएं चला रही है। बुनगा क्षेत्र में सतत स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरो से गांव के महिला, वृद्ध एवं असक्षम लोग लाभ उठा रहे हैं।आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सिर्फ उपचार ही नहीं अपितु स्वस्थ जीवन जीने के राह प्रसस्त करता है। औषधि सेवन के साथ साथ परहेज भी जरूरी है तभी रोग का समुचित शमन होता है। डॉ जागृति पटेल आयुष चिकित्सक द्वारा शिविरों मे उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली, योगसान, वातरोग, जरारोग, दिनचर्या, ऋतुचर्या के पंपलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। अक्टुबर माह में गोतमा, बरपाली, बोन्दा, छिछोर उमरिया,सिहा में शिविर का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट भोज मालाकार एवं राजेश साव द्वारा औषधि वितरण किया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button