Raigarh News: रायगढ़ पुलिस के एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई

रायगढ़ June 30, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ पुलिस के एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस के एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई

 

रायगढ़, 30 जून 2025।  रायगढ़ जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी ने आज अपनी अर्द्धवार्षिकी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एएसआई दौलत सिंह ठाकुर ने लगभग 41 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। वर्ष 1984 में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने कोतरारोड़, चक्रधरनगर थाना सहित जिला जांजगीर-चांपा में भी अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम पदस्थापन थाना यातायात रायगढ़ में रहा।
इसी तरह सेवा निवृत्त आरक्षक विपिन तिवारी ने करीब 43 वर्षों तक विभाग में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। वे रायगढ़ जिले के कोतवाली, रक्षित केन्द्र, चक्रधरनगर सहित जिला जशपुर के कांसाबेल में भी पदस्थ रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभारी मुख्य लिपिक मनोरमा बहिदार को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्तों के पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय साधना सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह, मुख्य लिपिक मनोरमा बहिदार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबर शेयर करें: