छत्तीसगढ़

Jashpur News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त, बिना नम्बर प्लेट एवं मोडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 मोटर साइकल को पकड़ा, की चालानी कार्यवाही

 

जशपुर। जशपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, मोडिफाइड गाड़ियों, ओवर स्पीड वाहन चालकों एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में बीते रात्रि को कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, मोडिफाइड एवं नाबालिगों द्वारा संचालित कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।

कार्यवाही के दौरान 19 बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों से उनके वाहन जप्त किए गये व दूसरे दिन वाहन में नंबर लिखाने के बाद ही उनके वाहनों का चालान करते हुवे कुल ₹5700 का जुर्माना वसूला गया, वहीं एक वाहन चालक को ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर ₹1000 का चालान किया गया। शेष 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।
पुलिस द्वारा चालकों को समझाइए दी गई कि अगर बिना नंबर के फिर पकड़े गये तो वाहन जप्त कर न्यायालय पेश किया जाएगा

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के साथ-साथ पालकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जशपुर पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button