मनोरंजन

लिवर के लिए सेब को माना गया है अमृत फल, खराब हो रहे Liver की तुरंत करने लगता है मरम्मत

Apple For Liver: लिवर को स्वस्थ रखना है तो खाने में ज्यादा से ज्यादा फल सब्जियों को शामिल करें। पिछले कुछ सालों में डाइट में पैक्ड फूड और प्रोसेस्ड फूड की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है जिसकी वजह से युवाओं में फैटी लिवर की समस्या होने लगी है। लाइफस्टाइल का असर सीधे शरीर पर पड़ रहा है। लिवर, किडनी और हार्ट ये तीनों खराब हो रही लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लिवर को फिट रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल कर लें। क्योंकि अगर फैटी लिवर को समय रहते ठीक न किया जाए तो इससे लिवर फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फैटी लिवर से बचना है तो डाइट में रोजाना 1-2 सेब जरूर शामिल कर लें। लाल रंग का सेब सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे लिवर की बिगड़ी सेहत में भी सुधार आने लगता है।

 

लिवर के लिए सेब खाने के फायदे (Apple For Liver Health)
फैटी लिवर से जो लोग परेशान हैं उन्हें रोजाना सुबह उठकर 2 सेब खाने चाहिए। सेब को लिवर के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। डॉक्टर कम से कम रोज 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। इससे कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। सेब में शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है। जिससे लिवर नेचुरली डिटॉक्स होता है। सेब खाने से लिवर में जमा टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकल जाते हैं और फैटी लिवर से बचा जा सकता है।

लिवर के लिए सबसे अच्छा फल (Best Fruit For Liver)
वैसे तो आप सभी फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट 1 सेब खाना लिवर के लिए सबसे अच्छा माना गया है। रोज सेब खाने वाले लोगों के चेहरे पर अलग ग्लो रहता है और बीमारियां इनसे कोसों दूर करती हैं। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना है तो सुबह खाली पेट 2 सेब खाने की आदत बना लें। खासतौर से जिन लोगों की फैमिली में लिवर से जुड़ी कोई समस्या रही है। ऐसे लोगों को डाइट को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है। रोज सेब खाने से डैमज हो रहे लिवर की सेहत में भी सुधार आने लगता है। इससे फैटी लिवर भी कम होता है।

लिवर को फिट कैसे रखें (How To Make Liver Strong)
लिवर को फिट रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप किसी तरह का कोई वर्कआउट भी कर सकते हैं। इससे लिवर फंक्शन में सुधार आता है। लिवर में जमा फैट भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा ज्यादा तला-भुना खाना बंद कर दें। मैदा, प्रोसेस्ड और जंक फूड्स का सेवन करने से लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसलिए इन चीजों को अपनी डाइट से तुंरत निकाल दें।

 















 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button