छत्तीसगढ़

CG: एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली ऑफिस में मारा छापा, एई–जेई समेत कंप्यूटर ऑपरेटर भी रिश्वत लेते हुए हुआ गिरफ्तार

जांजगीर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में एंटी करप्शन ब्यूरो को एक और सफलता मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग में छापा मारकर रिश्वत लेने वाले सहायक अभियंता उप अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा है तीनों मिलकर 35 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे।

एंटी करप्शन ब्यूरो के आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले भ्रष्ट अधिकारी–कर्मचारियों के यहां छापेमारी और चालानी कार्यवाही के अलावा ट्रैप का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारी– कर्मचारी और उनके दलालों को रंगे हाथों पकड़ा जाता है । इसी अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के ग्रामीण कार्यालय में छापा मार कार्यवाही की है। जिसमें अस्सिटेंट इंजीनियर– जूनियर इंजीनियर समेत कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर भी धराया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सीएसईबी ग्रामीण कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर ने एक उपभोक्ता से एचटी लाइन विस्तार के लिए रिश्वत की मांग की थी। पर उपभोक्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे। बिना रिश्वत के काम नहीं करने पर परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में शिकायत की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया और केमिकल युक्त नोटों के साथ प्रार्थी को रिश्वत देने बिजली ऑफिस में भेज दिया। जैसे ही सीएसईबी ग्रामीण कार्यालय में रिश्वत ली गई वैसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यालय के बाहर तैनात टीम ने कार्यालय में छापा मार दिया। छापेमारी में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी तीनों से कार्यालय ने पूछताछ कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button