रायगढ़

Raigarh: अंकित का विजय मर्चेंट ट्राफी हेतु चयन, क्रिकेट में बड़ी सफलता, 7 दिसंबर से ग्वालियर में होगा आयोजन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की अंडर 16 टीम में विजय मर्चेंट ट्राफी हेतु शहर के उभरते हुए गेंदबाज अंकित मिश्रा का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर 16 के क्रिकेट खिलाडिय़ों हेतु खेले जाने वाली ट्रॉफी का नाम है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा घोषित 17 सदस्यीय टीम में अंशुमन ठाकुर को कप्तान बनाया गया है। रायगढ़ जिले के अंकित मिश्रा का चयन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में किया गया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम बिहार, उडि़सा, पांडिचेरी, राजस्थान व पंजाब से खेलेगी। जिसमे मैच रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर, सिंधिया स्कूल क्रिकेट ग्राउंड ग्वालियर तथा मोरेना क्रिकेट ग्राउंड मे होगा। अंकित के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button