आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने किया तलाक का ऐलान, बोले- हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे

देश November 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने किया तलाक का ऐलान, बोले- हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने किया तलाक का ऐलान, बोले- हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे

 

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी ऐना कोनिडाला ने तलाक का ऐलान कर दिया है। दोनों ने अपने जीवन का एक लंबा वक्त साथ बिताने के बाद, अब अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, दोनों ने तलाक का फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। आपको बता दें कि ये तीसरी बार है जब पवन कल्याण और उनकी पत्नी का रिश्ता खत्म हुआ है।

तीसरी बार तलाक
आपको बता दें कि पवन कल्याण ने पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से की थी। हालांकि, जल्द ही उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद साल 2009 में पवन कल्याण ने अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2012 तक चली और फिर वे अलग हो गए। पवन कल्याण और रेणु देसाई के दो बच्चे हैं- अकीरा नंदन और आध्या। वहीं, साल 2013 में पवन कल्याण ने तीसरी शादी अन्ना कोनिडाला से की जो कि मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। इनके दो बच्चे हैं- पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच।

‘हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे’
डिप्टी सीएम पवन कल्याण के कार्यालय की ओर से पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला के तलाक को लेकर जारी किए गए बयान में कहा गया है- “अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।”

प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला ने अपने इस फैसले के बारे में सूचना जारी करते हुए लोगों से उनके जीवन के इस निजी बदलाव के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है और उन सभी लोगों का आभार जताया है जो कि इस समय में उनके साथ खड़े रहे। जारी कि गए बयान के अंत में कहा गया है- “जिंदगी के इस निजी बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दयालुता और हमारी प्राइवेसी के सम्मान की आशा रखते हैं। हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे।”

खबर शेयर करें: