आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से गिरा भारी-भरकम लैडर, लैडरमैन की दर्दनाक मौत

रायगढ़ November 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से गिरा भारी-भरकम लैडर, लैडरमैन की दर्दनाक मौत

आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से गिरा भारी-भरकम लैडर, लैडरमैन की दर्दनाक मौत

सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू
रायगढ़ टॉप न्यूज 10 नवंबर।
आरएस इस्पात प्लांट में लैडर की चपेट में आने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित आरएस इस्पात प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान बिहार निवासी फंटूश कुमार (26) प्लांट में लैडरमैन के रूप में काम कर रहा था। वह कंपनी परिसर में लैडर तैयार करने का काम कर रहा था। तभी क्रेन से उठाया जा रहा लैडर अचानक असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से फंटूश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम प्लांट में सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। हादसे का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: