छत्तीसगढ़

जशपुर का गर्व बनी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर का अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन, देश के लिए पदक जीतने का संकल्प

 

जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर का चयन इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विमला को यह सफलता कर्नाटक के बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मिली है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने ऊँची कूद में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले, 2022 में गोवा में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विमला ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

विमला कुजूर ने विश्वास जताया है कि वह इंडोनेशिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगी। उनके इस चयन पर कोच इंदु मालिया, अंतरराष्ट्रीय एथलीट कृष्णामूर्ति, विश्व चैंपियन मोहन लाल व बालमुकुंद सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका सेन, राधिका सिदार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व महसूस हो रहा है और वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button