देश

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया का ऐलान, आज संचालित करेगी 58 उड़ानें

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस जंग की वजह से पश्चिम एशिया की स्थिति इस वक्त काफी तनावपूर्ण और अस्थिर हो गई है। ऐसे में हजारों भारतीय पश्चिम एशिया के देशों में फंसे हैं।

इस बीच, भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दोनों एयरलाइंस मिलकर आज 11 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए कुल 58 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानों का संचालन करेंगी।

हवाई क्षेत्र काफी प्रभावित
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण इस क्षेत्र का हवाई क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर हवाई मार्ग बंद कर दिए गए हैं या उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन चुनौतियों के बावजूद, एयर इंडिया समूह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी सेवाओं को नियोजित और संभले हुए तरीके से चलाने का फैसला किया है।

बुधवार को कुल 58 उड़ानें पश्चिम एशिया से भारत के बीच आवाजाही करेंगी। एयर इंडिया ने मंगलवार को जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि वे जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी निर्धारित सेवाओं को 11 मार्च को भी जारी रखेंगे।

इससे पहले भारत के विमानन मंत्रालय के अनुसार, 9 मार्च को पश्चिम एशिया से भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने 45 उड़ानें संचालित की थीं। इनमें 7,047 यात्री आए। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस, संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने वाली कुल 36 अनियमित उड़ानें संचालित करती हैं, जो स्लॉट और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button