छत्तीसगढ़

CG News: एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की खुदकुशी, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

 

 

रायपुर। विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ निवासरत एयरफोर्स के विंग कमांडर के खुदकुशी करने की खबर है. हरियाणा निवासी 39 वर्षीय विपुल यादव की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है. घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

 

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है, और दो दिन पहले ही दिल्ली चले गई. उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे. पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू ने बताया कि विंग कमांडर विपुल यादव एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे. कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. खुद के बेडरूम के पंखे से लटकर फांसी लगाई है. दोनों बच्चे दूसरे रूम में आराम कर रहे थे. सुबह सबसे पहले नौकरानी ने देखकर पुलिस को सूचना दी.



















उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है. पत्नी भी पहले एयरफोर्स में काम करती थी. 2014 में दोनों की लव मैरिज हुई थी. पत्नी अभी आईटी सेक्टर में काम करती है, जिसकी वजह से वह दिल्ली गई हुई है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button