Raigarh: नानक बंसल और मुकेश बंसल के गुरु श्री मिनरल्स पर प्रशासन की कार्यवाही, भंडारण क्षेत्र और क्रशर को किया गया सील

रायगढ़ September 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: नानक बंसल और मुकेश बंसल के गुरु श्री मिनरल्स पर प्रशासन की कार्यवाही, भंडारण क्षेत्र और क्रशर को किया गया सील

Raigarh: नानक बंसल और मुकेश बंसल के गुरु श्री मिनरल्स पर प्रशासन की कार्यवाही, भंडारण क्षेत्र और क्रशर को किया गया सील

 

रायगढ़। नानक बंसल और मुकेश बंसल के गुरु श्री मिनरल्स पर सक्ति के जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए गुरुश्री मिनरल्स के भंडारण क्षेत्र और क्रशर को सील कर दिया है। वहीं प्रबंधन से उक्त मामले में नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है। शिकायत के आधार पर गुरुश्री मिनरल्स के क्रशर और भंडारण क्षेत्र की जांच कराई गई थी, जिसमें शिकायत सही पाया गया है।

अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ति ने कहा कि आगे उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। खनिज अधिकारी के के बंजारे ने कहा कि कलेक्टर के आदेशानुसार जांच दल बनाई गई थी जिसमें खनिज और राजस्व विभाग का संयुक्त दल था, जांच कर कलेक्टर को सभी दस्तावेज दे दिए गये हैं, वहीं प्रथम दृष्टया पाया गया है कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालक द्वारा स्वीकृति से अधिक भंडारण किया गया था साथ ही क्रशर का कुछ हिस्सा शासकीय भूमि है उसे सील किया गया है।

ज्ञात हो कि सक्ती जिले के केजीएफ नाम से प्रचलित बाराद्वार क्षेत्र में डोलोमाइट सहित चूना पत्थरों के क्रशर सहित भंडारण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, लेकिन खदान संचालकों नानक बंसल और मुकेश बंसल द्वारा अपने रसूख का उपयोग करते हुए शासन के नियमों के विपरीत कार्य करते हुए

अधिक भंडारण के साथ साथ शासकीय भूमि में कब्जा कर अपने उद्योग को बढ़ाया गया है, जिसपर ग्राम छितापारड़िया सहित आसपास के कुछ गांव के लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालकों द्वारा स्वीकृत से अधिक डोलोमाइट भंडारण व शासकीय भूमि में कब्जा किया गया है। शिकायत के बाद जिलाधीश द्वारा खनिज व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त दल बनाया गया जिनके द्वारा जांच किया गया और प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा गुरुश्री मिनरल्स के भंडारण क्षेत्र और क्रशर को सील कर दिया गया है, वहीं प्रबंधन से उक्त मामले में नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है।

खबर शेयर करें: