छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में बिचौलियों के अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई

 तीन प्रकरणों में 315 बोरी अवैध धान और 26 बोरी चावल जब्त, जिला प्रशासन की सतत निगरानी जारी

बलौदाबाजार: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रशासन की टीम के निरीक्षण के दौरान तीन प्रकरणों में 26 बोरी चावल और 315 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार लवन तहसील अंतर्गत ग्राम मरदा में थनवार साहू के दुकान से 150 बोरी धान और 26 बोरी चावल, आनंद दुकान से 55 बोरी धान तथा ग्राम अमलीडीह में अहिबरन यादव के दुकान से 110 बोरी अवैध धान जब्त कर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण और तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button