रायगढ़

 Raigarh News: अवैध शराब व ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ में महुआ शराब जब्त

रायगढ़, 07 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस एवं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले तथा अवैध शराब कारोबारी को पकड़ा गया है।

पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुसौर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा बताया कि उसे इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू बरेठ को ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजना पाया गया। आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद एवं एक विवो मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी निरंजन साव तथा पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव उम्र 58 वर्ष निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा शामिल रहे।

वहीं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम नवरंगपुर में भीम सिदार के घर शराब रेड की गई। रेड के दौरान आरोपी अपने घर आंगन में मिला, जबकि शराब खरीदने आए लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। आरोपी भीम सिदार पिता रामेश्वर सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी नवरंगपुर थाना कोतरारोड़ के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1000) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता, टिकेश्वर यादव एवं राजेश खांडे की अहम भूमिका रही।

 एसएसपी का सख्त संदेश —

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “रायगढ़ जिले में सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे तत्वों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें — हर सूचना पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button