छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटने से हादसा, सीएम साय ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर है। जहां माता के दर्शन के लिए 1100 सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ता है। इसके साथ ही रोपवे की भी व्यवस्था की गई है। आज भाजपा के कई नेता जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता दया सिंह, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ट्रॉली में सवार होकर ऊपर पहाड़ों पर स्थित माता के दर्शन के लिए गए थे।

वहीं नीचे आने के दौरान अंतिम छोर पर रोपवे रुकने की जगह में रोपवे अचानक गिर गया, जिससे भरत वर्मा के हाथ और अन्य जगहों पर चोट आई है। इसके साथ ही अन्य भाजपा नेता को हल्की चोट आई है। वही इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा ने बताया कि हम लोग देवी दर्शन करने आए थे।

ऊपर से लौट रहे थे। नीचे एकदम नीचे पर अचानक रोपवे का डिब्बा नीचे गिर गया। जिसमें हम लोग 6 लोग बैठे थे। भरत वर्मा और अन्य लोगों को चोट लगी है। अभी डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा गया है। सबको हल्की-हल्की चोट लगी है। जिसमें एक को ज्यादा चोट आई है।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि डोंगरगढ़ में रोपवे हादसे का समाचार मिला है। रोपवे में वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत अनेक लोग सवार थे। हादसे में भरत वर्मा आंशिक रूप से घायल हुए हैं। शेष सभी कुशल हैं। भरत वर्मा के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button