Sukma News: चार हार्डकोर नक्सली समेत 18 ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ May 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sukma News: चार हार्डकोर नक्सली समेत 18 ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का था इनाम

Sukma News: चार हार्डकोर नक्सली समेत 18 ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का था इनाम

 

सुकमा।  सुकमा में बटालियन नंबर एक में सक्रिय चार हार्डकोर नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये समेत कुल 39 लाख का इनाम घोषित है।

सुकमा और बीजापुर इलाके में कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे नक्सली। पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा।

खबर शेयर करें: