CG: शिवरीनारायण मेले में हादसा; झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
मामले का विवरण शिवरीनारायण मेला मैदान में 15 दिवसीय मेला का संचालित किया जा रहा है जिसमें आकाश झूला में दिनांक 10. 02.2026 को लगभग शाम 04:00 बजे आकस्मिक दुर्घटना घटित हुई। घटना के समय झूले में लोग झूला झूल रहे थे तथा कुछ व्यक्ति झूले के पास स्थित टिकट काउंटर के पास तथा झूला झूलने के लिए लाइन से खड़े थे। इसी दौरान ऊपर से झूले का एक लोहे का चद्दर पार्ट अचानक नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़ी भूमिका कश्यप उम्र 23 वर्ष, निवासी मालदा, थाना जैजैपुर के सिर में गंभीर चोट लगने से बिलासपुर रिफर किया गया है, चंद्रकांता कश्यप उम्र 15 वर्ष, निवासी बैहागुडरू हसौद एवं गीताबाई साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी मेउ, थाना पामगढ़ को साधारण चोंट लगने से पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु शबरी अस्पताल शिवरीनारायण भेजा गया था ।घटना के तुरंत बाद घायल भूमिका कश्यप की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रिफर किया गया है । मामले में झूला संचालक उमेश गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता निवासी सक्ती के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 56/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






