एकात्म परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर आयोजित हुआ कार्यशाला

रायगढ़ April 23, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
एकात्म परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर आयोजित हुआ कार्यशाला

एकात्म परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर आयोजित हुआ कार्यशाला

अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार हुए शामिल

रायगढ़ टॉप न्यूज 22 अप्रैल। एकात्म परिसर रायपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर आयोजित कार्यशाला एवं बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार , श्रीमती विद्या सिदार ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीति राठिया , श्रीमती सुमित्रा मार्कोले , प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण राठिया , प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी सहित प्रदेश भर से पधारे पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: