छत्तीसगढ़

 CG News: रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आई, हुई मौत

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम कावड़गाँव के पास एक महिला रेलवे ट्रेक को पार करने के दौरान अचानक उसकी चपेट में आ गई, इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
मामले के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि केके रेललाइन पर महिला को ट्रेन आती दिखाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान करने में जुटी है। वहीं, महिला के पास से किसी भी तरह से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं. जिससे कि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पीएम घर में रखा गया है, जहां परिजनों में आने के बाद ही पीएम करवाया जाएगा।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button