छत्तीसगढ़

CG News: इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 दुर्ग-भिलाई। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिला का नाम अंजली साव (35) है। मृतका अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और वीडियो और रील बनाती थी। लेकिन अंजली के पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button